दीपिका, युवराज के लिए पहुँची ऑस्ट्रेलिया
दीपिका पादुकोने जो भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को महज़ एक अच्छा दोस्त बताती हैं से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुँच गई हैं. गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच चल रहा है और युवराज का पर्फोर्मांस एकदम ख़राब बताया जा रहा है. शायद युवराज का सारा ध्यान दीपिका पर है इसीलिए वो मैच पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं.
दीपिका का कहना है कि अगले हफ्ते उसकी यशराज फिल्म्स के साथ शूटिंग शुरू हो जायेगी. इसीलिए वो ऑस्ट्रेलिया आई हुई हैं.
लेकिन ये पब्लिक इतनी भी मूर्ख नहीं है जितनी कि दीपिका समझती हैं.सच्चाई तो ये है कि आज दीपिका का जन्मदिन है और वो इसे युवी के साथ मनाना चाहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications