सिद्धीविनायक से साल की शुरुआत की दीपिका ने..
2007 सही मायने में दीपिका पादुकोड के लिए काफी भाग्यशाली रहा. उसकी ओम शांति ओम फिल्म साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है.
लेकिन उसके लिए सन 2008 चुनौती से भरा है और उसकी असली प्रतिभा की पहचान भी इसी साल होनी है कि वह कितने पानी में है. यही वजह है कि उसने नये वर्ष के हंगामे से दूर रहकर नये वर्ष की शुरुआत दादर के सिद्धीविनायक में जाकर की. वहां उसने भगवान गणेश की आराधना की और अपनी कामयाबी के लिए प्रार्थना की.
मंदिर में दीपिका के पिता और पूर्व बैंडमिटन चैम्पियन प्रकाश पादुकोड भी दीपिका के साथ थे. इसके अलावा दीपिका की मां उज्जवला पादुकोड और छोटी बहन अनिषा ने भी दीपिका के साथ पूजा में हिस्सा लिया.
ज्ञात हो कि दीपिका को कई बैनर की बडी फिल्में मिली हैं. वह यशराज की फिल्म में रणवीर कपूर के साथ हैं और इसकी शूटिंग के लिए आस्ट्रेलिया निकली हैं. फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. वे अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म कर रही है. वैसे फिल्मों की कतार देखकर तो यही लगता है कि दीपिका का बालीवुड में भविष्य उज्वल ही है.


Click it and Unblock the Notifications