शरमन के साथ नज़र आएंगी दीपिका
अपनी पहली फिल्म से एक करोड की नायिका बन चुकी दीपिका पादुकोणे सुपरस्टार शाहरुख खान के ऑपोज़िट काम करने के बाद अब राकेश रोशन की अनाम फिल्म मे शरमन जोशी के साथ इश्क लडाती नज़र आने वाले हैं.
यदि यह सुनकर आप अपने दांतों तले ऊंगलियां दबाना चाहें तो पूरी तरह से स्वतंत्र हैं मगर शर्त यह है कि पूरी बात सुननी होगी.
दरअसल शरमन की बजाय राकेश रोशन की पहली पसंद बडे सितारे थे मगर यह फिल्म महिला केन्द्रित है जिसमें किसी भी बडे कलाकार ने अपनी उपस्थिति दिखाना बेवकूफी समझी.
यही वजह है कि शरमन को दीपिका के ऑपोज़िट रखा गया है. वैसे यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म दिपिका के लिए भी घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
बॉलीवुड में महिला विषयों पर आधारित फिल्मों को न अधिक महत्व दिया जाता है और न ही दर्शक इसमें अपनी कोई खास रुचि दिखाते हैं. मज़े की बात यह है कि महिला दर्शकों में भी ऐसी फिल्मों के लिए कोई विशेष आकर्षण नहीं होता.
अब देखना यह है कि इन दोंनों की जोडी दर्शकों को कितना लुभाती हैं क्योंकि राकेश रोशन से ही नहीं दीपिका से भी दर्शको6 को काफी उम्मीदें है.
सो हम आशा करते हैं कि दीपिका की यह चॉइस उनके लिए फायदेमंद साबित हो, वर्ना जिस तरह से एक फिल्म ने उन्हें फर्श से अर्श पर बिठा दिया कहीं ऐसा न हो कि एक फिल्म से वह वापस अर्श से फर्श पर पहुंच जाए, जो बॉलीवुड में आम बात है.


Click it and Unblock the Notifications