..................... Deepika will become Jhansi Ki Rani | दीपिका भी बनेगी झांसी की रानी - Hindi Filmibeat

दीपिका भी बनेगी झांसी की रानी

By Staff

Deepika Padukone
बालीवुड में भगत सिंह और गांधी पर फिल्में बनने के बाद अब झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्मों के बनने का दौर चल रहा है. सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के अलावा अब दीपिका पादुकोण के भी लक्ष्मीबाई बनने की चर्चा जोर पर चल रही है.

ज्ञात हो कि सुष्मिता सेन स्वयं अपने निर्देशन में लक्ष्मीबाई पर फिल्म बना रही है, वहीं केतन मेहता भी अपनी फिल्म में ऐश्वर्या राय को झांसी की रानी बना रहे हैं. दूसरी तरफ पहले स्वतंत्रता संग्राम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला भी मिलकर एक विशेष फिल्म बनाने जा रहे हैं.

इस फिल्म के निर्देशन का भार विनय शुक्ला उठा रहे हैं. फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के अलावा तात्या टोपे और नाना साहेब पेशवा द्वारा अंग्रेजो की दासता के खिलाफ छेडा गया युद्ध दिखाया जायेगा. वैसे इस फिल्म को मुख्यतया तात्या टोपे के जीवन पर आधारित बनाया जायेगा. फिल्म में तात्या टोपे की भूमिका के लिए अक्षय कुमार को लिए जाने की चर्चा चल रही है. बताया जाता है कि अक्षय और दीपिका इस फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X