'चांदनी चौक....' में दीपिका की दोहरी भूमिका

पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद इस फिल्म में भी दीपिका दोहरी भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म के संगीत के बारे में उन्होंने बताया, "फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने किया है लेकिन इसमें कैलाश खेर से भी मदद ली गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा बप्पी लाहिरी की फिल्म 'आप की खातिर' के गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त' को भी इसमें लिया गया है। खुद बप्पी दा ने इस गाने पर दोबारा मेहनत की है और इसे फिर से गाया है।"
गौरतलब है कि निर्देशक के तौर पर आडवाणी की पहली फिल्म 'कल हो ना हो' को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी लेकिन दूसरी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' बेहतर नहीं कर पाई थी।
वार्नर ब्रदर्स और रोहन सिप्पी निर्मित फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' एक बड़े बजट की फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications