दो फिल्मों के साथ धवन की वापसी

By Staff

David Dhawan
'मुझसे शादी करोगी' और 'बीवी नं.1' जैसी हिट फिल्में देने वाले डेविड धवन आठ महीने की चुप्पी के बाद दो फिल्मों के निर्देशन के साथ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं।
निर्देशक डेविड धवन ने बताया, "मुझे निर्देशन के बाद लंबे आराम की जरूरत थी। ऐसा नहीं कि मैं घर पर बैठा था। मैंने डांस शो 'नच बलिए' में भी निर्णायक की भूमिका अदा की । इसका मैंने भरपूर आनंद उठाया। परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही मैंने इस बीच अपनी अगली दो फिल्मों की पटकथा पर विशेष ध्यान दिया।"

डेविड गोविंदा को लेकर निर्माता वासु भगवानी के साथ अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। धवन ने बताया कि अपनी अगली फिल्म में वह गोविंदा को मुख्य भूमिका में ले रहे हैं। यह हम दोनों की शानदार जुगलबंदी होगी जिसका दर्शकों का इंतजार रहता है।

वासु की फिल्म में वह एक बार फिर गोविंदा और लारा की जोड़ी दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि वासु के साथ यह उनकी छठी फिल्म होगी जिसके शानदार शीर्षक की उन्हें तलाश हैं। निर्देशक ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'हूक या क्रूक' जिसे रेंसिल डीसिल्वा ने लिखा हैं वह अब तक की सभी फिल्मों से हटकर होगी।

डेविड ने बताया कि डीसिल्वा एक अभिभूत कर देने वाले लेखक हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य किरदार निभाएंगे।

गौरतलब है कि इस साल डेविड के पुत्र रोहित भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X