गर्मी की छुट्टियों में कामेडी फिल्में

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जूही चावला जैसी स्टार वाली फिल्म 'भूतनाथ' और मिथुन चक्रवर्ती की 'डॉन मुथुस्वामी' जैसी कई हास्य फिल्में इस महीने रिलीज की जा रही हैं।
बालीवुड के सुपरस्टार अब बहुत सोच-समझकर फिल्में करने लगे हैं। ये कलाकार एक साथ कई-कई फिल्में करने लगे हैं। नतीजतन छोटे व मध्यम दर्जे की फिल्में बनाने वाले निर्माताओं के पास अपनी फिल्मों के लिए चरित्र कलाकारों को लेने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं रह जाता है।
इस महीने रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर ह्वाइट मिस्टर ब्लैक' उम्मीद के मुताबिक व्यवसाय नहीं कर पाई। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'भूतनाथ' उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
साबित हो चुका है कि बॉक्स ऑफिस पर बच्चों की फिल्में बेहतर व्यापार कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ऐसी फिल्में देखने के लिए पूरे परिवार का साथ आना।
गर्मी की छुट्टियों के बीच बच्चों को केंद्र में रखकर बनाई गई एनिमेटेड फिल्में 'घटोत्कच' और शेमारू की 'बाल गणेश' भी रिलीज की जा रही है।
फिल्म 'घटोत्कच' को जादुई रूप देने के लिए अमेरिका, फिलीपींस, कनाडा के बेहतरीन एनिमेशन कर्ताओं को चुना गया। गौरतलब है कि इस फिल्म को सात भाषाओं में तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा अनुपम खेर, सतीश शाह, सतीश कौशिक, गुलशन ग्रोवर और राखी सावंत स्टारर फिल्म 'धूम धड़ाका' और जिमी शेरगिल व राजपाल यादव स्टारर 'हंसते-हंसते' के जरिए भी बालीवुड ने दर्शकों को हंसाने की पूरी तैयारी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications