हास्य फिल्म 'सी कंपनी' जल्द रिलीज

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने सपनों को पूरा करने को लिए संघर्ष करते रहते हैं। तीनों दोस्त नीचे के स्तर से उठकर प्रसिद्धि का रास्ता तय करते हैं और देश के हीरो बन जाते हैं। लेकिन वे इन सबके दौरान अपनी पहचान खो देते हैं।
सी कंपनी, बतौर निर्देशक सचिन की पहली फिल्म है और उन्हें इस फिल्म से बहुत आशाएं है। इस बारे में सचिन बताते हैं, "मैंने दो फिल्मों की कहानी लिखी है जो दो अलग-अलग स्थितिपरक पहलुओं जैसे कॉमेडी व गंभीर विषय पर आधारित है। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा है। लेकिन अब मैंने यह महसूस किया है कि मैं कॉमेडी फिल्में बनाने में अधिक सक्षम हूं।"
फिल्म के निर्माता एकता कपूर व शोभा कपूर हैं। साथ ही इसमें आनंद राज आनंद व बप्पी लहरी ने संगीत दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications