..................... Chandarchur Singh is back | चंद्रचूर सिंह की फिल्मों में वापसी - Hindi Filmibeat

चंद्रचूर सिंह की फिल्मों में वापसी

By Staff


आप सभी को चंद्रचूर सिंह तो याद ही होंगे. वही जिनकी पहली फ़िल्म तेरे मेरे सपने थी और जो जोश फ़िल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नज़र आए.

अचानक ही वो परदे से गायब ही हो गए थे और अब जाकर दो सालों के बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं. उनके बारे में कहा जा रहा था कि वो डिप्रेशन में आ गए थे क्यूंकि उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी.

कुछ ने कहा कि उन्होंने फिल्मी कॅरिअर को छोड़कर कुछ और चुन लिया है. लेकिन चंद्रचूर ने वापसी करके सभी मुंह बंद कर दिया है.

हमने चंद्रचूर सिंह से बात की और उन्होंने बताया कि उनके कंधे में कुछ समस्या आ गई थी जिसका उन्हें लंदन में जाकर इलाज करवाना पड़ा. इसके बाद उनका वज़न बहुत बढ़ गया और उन्हें अपने पहले जैसे रूप में आते आते साल भर का वक्त लग गया.

खैर चंद्रचूर के चाहने वालों का इंतज़ार ख़त्म हुआ. जल्द ही चंद्रचूर सिंह बड़े परदे पर अपनी वापसी करने वाले हैं.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X