पूजा को माफी मांगनी पड़ेगी: सेलिना

गौरतलब है कि बेदी ने कथित रूप से सेलिना को मानसिक रूप से बीमार और पागल कहा था।
सेलिना ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "किसी को पागल बोलना छोटी बात नहीं है। मुझसे अगर पूजा समाचार पत्र के माध्यम से माफी मांग लेती हैं तो उनके खिलाफ दायर किया हुआ मुकदमा वापस ले लिया जाएगा। मुझे नहीं मालूम की पूजा ने ऐसा क्यों किया, मैं पूजा के खिलाफ नहीं हूं। बालीवुड में इसके पीछे कई तरह की बाते हो रही हैं।"
सेलिना ने कहा कि यह सारी बातें उस समय प्रारंभ हुई जब टेलिविजन प्रोडक्शन कंपनी 'एंडोमॉल' ने उन्हें रियलिटी शो 'फियर फैक्टर' में भाग लेना का प्रस्ताव दिया था। हालांकि उस प्रस्ताव को उन्होंने ठुकरा दिया था क्योंकि प्रोडक्शन कंपनी उनके नाम का इस्तेमाल अपने शो के प्रचार के लिए करना चाहती थी।
अभिनेत्री ने कहा, "मैंने इन बेवजह बातों का बुरा नहीं माना लेकिन जब मेरे नाम का इस्तेमाल शो के प्रचार के लिए एक प्रतिभागी के रूप में किया गया तब मुझे गहरा धक्का लगा। इस घटना के बाद से ही पूजा की बातें चर्चा में आई हैं।
जब हम दोनों पूजा के चैट शो में मिले थे तब भी मुझे नहीं पता था कि वह चाहती क्या हैं। मुझे अभी भी पता नहीं है कि वह ऐसा मेरे बारे में क्यों बोल रही है।"
उन्होंने कहा कि वह पूजा से कोई हर्जाना नहीं चाहती हैं लेकिन समाचार पत्रों के माध्यम से माफी जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications