..................... Now its time for Caram | खेलों पर आधारित फिल्मों में अब कैरम - Hindi Filmibeat

खेलों पर आधारित फिल्मों में अब कैरम

By Staff

Caram Board, Stricker Film
हाल ही में 'चक दे इंडिया" की सफलता ने सारे देश में हॉकी के प्रति जो लहर पैदा की वह काबिल ए तारीफ है मगर अफसोस आज भी कुछ खेल ऐसे हैं जिन पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया. यदि कैरम को हम उस रूप में लें तो शायद गलत नहीं होगा. अब तक कैरम एक मात्र ऐसा खेल है जिस पर कोई फिल्म अस्तित्व में नहीं आई और ना ही किसी फिल्मकार ने उस तरफ ध्यान देने की कोई जहमत उठाई.

मगर इसे शायद हम बीती बात कहें क्योंकि मेन स्ट्रिम सिनेमा के फिल्मकार कहे जाने वाले चंदन अरोरा ने न सिर्फ कैरम पर ध्यान दिया बल्कि उन्होंने इस पर पूरी एक फिल्म ही बना डाली है. जिसका नामा है 'स्ट्राइकर". मुंबई शहर के मालवण झोपडपट्टी इलाके में रहने वाले सूर्यकांत, जो बेहतरीन कैरम खिलाडी थे, के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनकी जगह कैरम चैम्पियन का किरदार निभाने वाले कलाकार है 'रंग दे बसंती" फेम करन अर्थात सिद्धार्थ.

दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना माना नाम सिद्धार्थ, जो इस फिल्म के माध्यम से दूसरी बार हिंदी सिनेमा के दर्शकों से रुबरु होंगी. मज़े की बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा पद्मा प्रिया और 'चक दे इंडिया" की गोल किपर विद्या मालवडे भी होंगी. इसके अलावा अनुपम खेर, सीमा बिस्वास और मॉडल निकोलेट बर्ड. अपने किरदार को पुख्ता बनाने के लिए सिद्धार्थ न सिर्फ मालवण इलाके का मुआयना कर आए हैं बल्कि वह कई बार सूर्य कांत से भी मिल चुके हैं.

मीर रंजन नेगी के बाद सूर्य कांत पर फिल्म बनाकर चंदन कैरम को चार दिवारी के मनोरंजन से बाहर निकालकर रुपहले पर्दे के माध्यम से लोगों की नज़र में लाना चाहते हैं जो काबिल ए तारीफ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X