बोनी कपूर की नई फिल्म को मिला नाम

हरमन बावेजा और जेनेलिया डीशूजा अभिनीत इस फिल्म का नाम फिलहाल 'इट्स माई लाइफ' रखा गया है।
हरमन कहते हैं, "अनीस सर ने यह नाम चुना है। इसे बदला भी जा सकता है, लेकिन हम सबको यह पसंद आया है।"
यह एक अमीर युवक की कहानी है। अपनी प्रेमिका के पिता (नाना पाटेकर) को वह चौंका देना चाहता है। इसके लिए घर के बाहर घंटों खड़े होकर वह उनका सामना करने की हिम्मत जुटाता रहता है।
उल्लेखनीय है कि हरमन की साथ काम कर रहीं अभिनेत्री जेनेलिया दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हिंदी फिल्मों में पांच साल पहले 'तुझे मेरी कसम' से उन्होंने अभिनय करना शुरू किया था।
इमरान खान की पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में भी काम कर चुकीं जेनेलिया अब हरमन के साथ 'लव स्टोरी 2050' में अभिनय कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications