'सॉरी भाई' में बोमन, शबाना फिर साथ

निर्देशक ओनिर ने बताया कि वह एक ऐसी ही जोड़ी की तलाश में थे जो पर्दे पर असली नजर आए इसलिए शबाना और बोमन को लिया।
गौरतलब है कि जल्दी ही फरहान अख्तर की एड्स पर आधारित फिल्म 'पोजीटिव' में भी दोनों एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म 'सॉरी भाई' एक सुखद परिवार की कहानी है। बोमन और शबाना बड़े बेटे (संजय सूरी) के साथ-साथ छोटे (वैज्ञानिक) बेटे (शरमन जोशी) की शादी भी कर देना चाहते हैं।
शरमन और उसके बड़े भाई की होने वाली पत्नी (चित्रांगदा सिंह) खुद को एक-दूसरे के करीब महसूस करने लगते हैं। वे इसे छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन अचानक कुछ ऐसा घटता है कि दोनों अपने अंदर दबे भावों को व्यक्त कर देते हैं।
फिल्म का संगीत गौरव दयाल ने तैयार किया है जबकि पटकथा अश्विनी मलिक ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में की गई है।


Click it and Unblock the Notifications