..................... Bollywood beauties are gr8 fan of Dhoni | धोनी पर फिदा बालीवुड की सुंदरियां - Hindi Filmibeat

धोनी पर फिदा बालीवुड की सुंदरियां

By Staff

Mahendra Singh Dhoni
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार खेल और अच्छी शक्लो-सूरत के कारण ढेरों प्रशंसक बना लिए हैं जिनमें बालीवुड की कुछ अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।
आइए देखते हैं बालीवुड की अभिनेत्रियां धोनी के बारे में क्या राय रखती हैं-

अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है, "धोनी अपने काम के प्रति ईमानदार हैं और वह हमारे देश के अच्छे प्रतिनिधि हैं। धोनी के व्यक्तित्व में अलग सा आर्कषण है और जब वह बोलते हैं तो सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। और मैंने कभी भी उसे अपनी लोकप्रियता का बेवजह इस्तेमाल करते नहीं देखा है।"

ईशा देओल धोनी के बारे में कुछ अलग ही अंदाज में कहती हैं, "धोनी पिच पर शानदार दिखते हैं। मुझे लगता है कि वह हमारे देश के एक बेहतर खिलाड़ी हैं।"

राइमा सेन का कहना है कि क्रिकेटर हमेशा ही बालीवुड कलाकारों से ज्यादा लोकप्रिय होते हैं और उन्हें लगता है कि धोनी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनना है।

धोनी के व्यक्तित्व से अभिभूत होने वालों में फिल्म 'वो लम्हे' की कंगना रनावत, अमृता अरोड़ा, पेरिजाद जोराबियन, गुल पनाग, दिव्या दत्ता, मोना सिंह मिनिशा लांबा आदि ढेरों अभिनेत्रियां शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X