..................... I want to save myself from cheaters: Bobby | धोखेबाजों से बचना चाहते हैं बॉबी - Hindi Filmibeat

धोखेबाजों से बचना चाहते हैं बॉबी

By Staff

Bobby Deol
अभिनेता बॉबी देओल बात को तोड़-मरोड़ कर अपने ढंग से पेश करने वालों या धोखेबाजों से बचकर रहना चाहते हैं।

बॉबी ने कहा, "मैं जानता हूं कि हर क्षेत्र में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो आपसे ईष्र्या करते हैं। फिल्म उद्योग में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है। ये आपकी बातों को गलत ढंग से पेश भी करेंगे और धोखे से आप पर हमला भी कर देंगे।"

वह कहते हैं, "पहले मैं ऐसे लोगों से परेशान हो जाता था, लेकिन अब ऐसे लोगों से बचकर रहने की कोशिश करता हूं।"

परदे पर बॉबी वैसे ही किरदार करना चाहते हैं जैसे वह असल जिंदगी में नहीं हैं। परदे पर नकारात्मक किरदार निभाना और अमीर बनना उन्हें ज्यादा भाता है।

इन दिनों वह निर्देशक संगीत सिवन की एक फिल्म में कलाकार नाना पाटेकर के साथ अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा जरीना वाहाबजी के साथ भी वह पहली बार काम कर रहे हैं।

'बिच्छू', 'बादल' और 'सोल्जर' जैसी फिल्में कर चुके बॉबी 'शाका लाका बूम बूम' में नकारात्मक किरदार में दिखेंगे। इसमें वह एक ऐसे संगीतकार की भूमिका में हैं जो अपने पैशन (संगीत) के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X