बिपाशा ने फ़िर करवाया बॉय कट
बिपाशा बासु इंडस्ट्री की पहली ऐसी हिरोइन हैं जो अपने बालों पर सबसे ज़्यादा प्रयोग करती हैं. कुछ दिनों पहले जहाँ बिप्स अपनी लम्बी घनी जुल्फें लहरा रही थी वही अब उनके बाल चूहे की तरह हो गए हैं.
इस बात की पुष्टि बिपाशा की हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने की है. सपना ने बताया कि बिपाशा ने उन्हें फोन किया और अगले दिन आने का समय तय किया. बिप्स ने सपना से अपने बाल कटवाए और चली गयीं.
लेकिन अगले ही दिन बिप्स ने फ़िर सपना से बात की और उन्हें बताया कि उन्हें उनके बालों का लुक ठीक नहीं लग रहा है और वो संतुष्ट नहीं हैं.
इसके बाद दोबारा वो सपना के पास आयीं और इस बार उन्होंने सारा कुछ सपना पर छोड़ दिया. दो घंटों की कड़ी मेहनत के बाद सपना ने अपने हिसाब से बिप्स के बालों को काटा और इस बार बिप्स को अपना ही अंदाज़ भा गया.
इसके बाद बिपाशा ने रेस फ़िल्म के संगीत लॉन्च की पार्टी मे अपना जलवा बिखेरा. गौरतलब है कि बिपाशा को अपने बालों को लेकर कभी चिंता नहीं रहती क्यूंकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कुछ ही वक्त में उनके बाल फ़िर लहराने लगेंगे.
बहुत ही कम लोगों को इतने अच्छे बाल नसीब होते हैं सो बिप्स आप इन्हें सम्हाल कर रखिये और लोगों की बुरी नज़र से बचाइए.


Click it and Unblock the Notifications