बिहार में बनी फिल्में होंगी टैक्स फ्री

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तृतीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन सत्र में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। सूचना एवं जन सम्पर्क द्वारा अयोजित फिल्म उत्सव में मोदी ने कहा, "फिल्म उद्योग के रूप में बिहार को विकसित करने के लिए नये-पुराने सिनेमा घरों को भी विभिन्न शर्तो के तहत करों से मुक्त किया जाएगा और मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर जिसकी लागत कम से कम तीन करोड़ है उसे पांच साल तक सभी करों से मुक्त किया जाएगा।"
बिहार के युवाओं को 'भारतीय फिल्म और टेलीविजन प्रशिक्षण संस्थान' पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बिहार के छात्रों को छात्रवृति दी जाएगी। मंत्री ने भोजपुरी में बन रही फिल्मों से आशा जताते हुए कहा कि थोड़ा और प्रयास हो तो भोजपुरी फिल्में हिन्दी के समकक्ष खड़ी हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications