..................... Big B went emotional | और 'बिग बी' की आंखें हुईं नम - Hindi Filmibeat

और 'बिग बी' की आंखें हुईं नम

By Staff

Amitabh at IIFA
अपनी प्रशंसा सुनना सभी को भाता है, लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन इस उम्र में अभिनय की प्रशंसा सुनकर रो पड़ेंगे, ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा।

दरअसल, बैंकाक में आयोजित 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (आइफा) पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्म 'सरकार राज' में अभिनय के लिए निर्देशक करण जौहर की प्रशंसा से अमिताभ बच्चन 'बिग बी' भाव विभोर हो गए।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "प्रीमियर के बाद करण ने मेरे पैर छूए। 'सरकार राज' में मेरा अभिनय देखने के बाद करण खुद को रोक नहीं पाए और मेरे पांव छू लिए।"

करण ने कहा, "अभिषेक की तस्वीर के सामने का आपका यह दृश्य मेरे दिल को छू गया। आपने बड़े ही मार्मिक ढंग से इसे निभाया है।"

अमिताभ लिखते हैं, "करण ने हमेशा ही मेरे और जया के पांव छू कर आदर किया है। वे कहीं भी हों, लेकिन अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते। हमारे पैर छूने में वे कहीं भी शर्माते नहीं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X