अमिताभ जल्द ही बनेंगे 'दादा'

अमिताभ बच्चन बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान के साथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली 6" में दादा-दादी बनकर आने वाले हैं. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इस फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स कर रही है. यह पहली बार है कि अमिताभ बच्चन किसी फिल्म में अपने ही बेटे अभिषेक के पिता नहीं बल्कि दादा की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में राजस्थान में अमिताभ और वहीदा रहमान के साथ कई दृश्य भी फिल्माए जा चुके हैं. जिंदगी के इस पड़ाव पर भी अमिताभ और वहीदा रहमान ने शूटिंग मे पूरे जोश के साथ भाग लिया.


Click it and Unblock the Notifications