..................... Bhoothnath is all set to release on 9th May | नौ मई को रिलीज होगी 'भूतनाथ' - Hindi Filmibeat

नौ मई को रिलीज होगी 'भूतनाथ'

By Staff

Amitabh Bachchan
जाने माने निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा की फिल्म 'भूतनाथ' 9 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म 2006 में ही बननी शुरू हो गई थी लेकिन समय पर पूरी नहीं हो पाई।
सन 1975 में फिल्म 'जमीर' से निर्माता निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रवि चोपड़ा ने इस संबंध में बताया, "अमित जी चाहते थे कि फिल्म में अपने किरदार को वह अच्छी तरह समझने के बाद ही काम शुरू करें। इस बीच मेरी मां का देहांत हो गया और मैं सेट पर नहीं पहुंच पाया। यही कारण है कि फिल्म समय पर तैयार नहीं हो पाई।"

रवि बताते हैं, 'भूतनाथ' की कहानी का आइडिया विवेक चोपड़ा का है। 2006 जब हमने इस फिल्म का काम शुरू किया था तब हमें 'तारे जमीन पर' के विषय में मालूम भी नहीं था। ऐसे में यह कहना कि हमारी फिल्म का आइडिया 'तारे जमीन..' से लिया गया है, सही नहीं होगा।

लंबे समय बाद 'भूतनाथ' में अमिताभ बच्चन और शाहरुख फिर एक साथ दिखेंगे। फिल्म में भूत के किरदार में अमिताभ जिस बच्चे के दोस्त बने हैं, शाहरुख खान और जूही चावला उसके माता पिता के किरदार में हैं।

रवि ने बताया कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का भी प्रयोग किया गया है जो उनकी ही एनिमेटेड कंपनी 'पिक्सल्स' द्वारा तैयार की गई है।

वह कहते हैं, "फिल्म मस्ती से भरपूर है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X