बच्चन और कपूर परिवार फिर साथ

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन अभिनीत फिल्म 'सरकार राज' के प्रीमियर पर रणधीर और राजीव कपूर ग्रीन कार्पेट पर चलकर आए।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर शुक्रवार को 'नौवें आइफा पुरस्कार समारोह' में किया गया।
अमिताभ बच्चन आइफा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
आइफा समारोह में एक ओर जया बच्चन ने रणधीर का शानदार स्वागत किया तो दूसरी ओर करीना मंच पर कार्यक्रम पेश करती दिखीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications