..................... You won't see us together: Big B | हमारा परिवार साथ-साथ नहीं: अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

हमारा परिवार साथ-साथ नहीं: अमिताभ बच्चन

By Staff

Bachchan Family
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि हमारे पूरे परिवार का एक साथ किसी फिल्म में आना संभव नहीं है, क्योंकि जया जी तभी किसी भी फिल्म को हां करती हैं, जब उन्हें फिल्म की कहानी प्रभावित करती हैं।

अपनी नई फिल्म सरकार राज के प्रमोशन के सिलसिले में आज शाम लखनऊ के ताज होटल में आये अमिताभ ने कहा कि "हम तीनों यानी मैं अभिषेक और ऐश्वर्या, तो शायद जल्द ही किसी फिल्म में आपको नजर आ जाएं लेकिन हम चारों का एक साथ आना थोड़ा मुश्किल है।"

उल्लेखनीय है अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू एश्वर्या राय बच्चन के साथ हाल ही में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज में एक साथ नजर आये हैं।

सराकर राज को उत्तर-प्रदेश में मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बारे में बिग बी ने कहा कि "अगर मेरी किसी भी फिल्म को यहां अच्छा रेस्पांस मिलता है तो मुझे अतिरिक्त खुशी मिलती है क्योंकि मैं यहीं जन्मा हूं। यूपी से मेरा अलग ही नाता है।"

सरकार राज के निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि "वह कमाल के निर्देशक हैं, उनका काम करने का अंदाज बॉलीवुड के बाकी निर्देशकों से बिल्कुल अलग है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X