..................... I won't work with Ritesh: Ayesha Takia | रितेश के साथ फिल्म नहीं: आयशा टाकिया - Hindi Filmibeat

रितेश के साथ फिल्म नहीं: आयशा टाकिया

By Staff

Ayesha Takia
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने फिल्म 'जाने कहां से आई है' में काम करने से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

नागेश कुकनूर की फिल्म 'डोर' में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने एक विशेष भेंटवार्ता में आईएएनएस को बताया, "मैं मिलाप झावेरी की फिल्म में काम नहीं कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने फिल्म की डेटस में दो महीने का परिवर्तन कर दिया था। वह डेट्स मैं पहले ही नागेश की फिल्म 'तस्वीर' और प्रभु देवा की 'वांटेड' को दे चुकी थी। इसलिए मुझे फिल्म 'जाने कहां से आई है' को छोड़नी पड़ी।"

रितेश ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "आयशा अच्छी अभिनेत्री हैं। मुझे उनके साथ फिल्म 'दे ताली' में काम करके बहुत अच्छा लगा। वह बहुत ही सहज अभिनय करती हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्दी ही दूसरी फिल्म में भी साथ काम करेंगे।"

फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रितेश का मानना है कि दर्शक उन्हें हास्य भूमिकाओं में अधिक पसंद करते हैं।

गौरतलब है कि रितेश द्वारा अभिनीत इंद्र कुमार की फिल्म 'मस्ती', वासु भागनानी की 'आउट आफ कंट्रोल' और साजिद खान की 'हे बेबी' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X