..................... No plans for marriage: Ayesha Takia | फिलहाल शादी का इरादा नहीं: आयशा - Hindi Filmibeat

फिलहाल शादी का इरादा नहीं: आयशा

By Staff

Ayesha Takia
'टार्जन-द वंडर कार' के जरिए 2004 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वालीं अभिनेत्री आयशा टाकिया का फिलहाल शादी का इरादा नहीं है। हालांकि वह फरहान आजमी के साथ डेटिंग कर रहीं हैं।

इम्तियाज अली की 'सोचा न था' को दिल के सबसे करीब मानने वालीं आयशा कहती हैं कि अभिनेत्री के रूप में यह उनकी पहली फिल्म थी। हालांकि 'टार्जन' के बाद रिलीज हो पाई।

महज 23 साल की उम्र में आयशा ने हर तरह की भूमिका निभा ली है। वह रोमांटिक किरदार निभाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके बाद गंभीर या 'टोम्ब राइडर' जैसी स्टंट फिल्में करना वह चाहेंगी।

आयशा ने कहा, "'डोर' के बाद दर्शकों को यकीन हो गया कि मैं गंभीर किरदार भी आसानी से कर सकती हूं। यही कारण है कि मुझे 'एट बाय टेन' और 'वांटेड' जैसी कई और फिल्में मिलीं।"

कुकुनूर की अगली थ्रिलर फिल्म 'एट बाय टेन' में आयशा अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं। इसके बाद वह 'दे ताली' में दिखेंगी जिसे बैंकाक में 6 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव' (आईफा) अवार्ड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

वह कहती हैं, "यह चरित्र पूरी तरह मेरे उलट है। मैं टॉमबॉय अम्मू का किरदार निभा रही हूं। आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख के साथ ही बड़ी हुई अम्मू पूरी तरह लड़कों की तरह व्यवहार करती है।"

बोनी कपूर की 'वांटेड डेड एंड अलाइव' में आयशा सलमान खान, महेश मांजरेकर और ओम पुरी के साथ नजर आएंगी। दक्षिण की फिल्मों के प्रभु देवा इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्मों के निर्देशन में हाथ आजमाएंगे। यह उनकी निर्देशित तमिल एक्शन फिल्म 'पोकिरी' का हिंदी रूपांतरण होगी।

चार बच्चों पर आधारित अहमद खान की 'पाठशाला' में शिक्षिका के रूप में वह शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X