जोधा-अकबर कराएगी दो संस्कृतियों का मिलन

अब आप सोच रहे होंगे कि इस सवाल के जवाब में आशुतोष ने क्या जवाब दिया होगा. यह जानने के लिए हमनें भी अपनी सांसे थाम ली. सवाल सुनते ही आशुतोष थोडे असमंजस में पडते हुए मराठी पत्रकार की बजाय वहां उपस्थित हिंदी पत्रकारों की तरफ मुखातिब होते हुए बोले 'मैं सिर्फ यही कहूंगा जोधा अकबर, जोधा अकबर और सिर्फ जोधा अकबर. इस फिल्म में मैंने दो संस्कृतियों का मिलन दर्शाया है. मैं चाहूंगा कि आज से साढे चार सौ साल पहले की कहानी से आज के लोग सबक लें.“
यह कहते हुए आशुतोष ने गहरी सांस ली. आशा है एक मराठी भाषी द्वारा फैलाया जा रहा यह प्रेम का संदेश दूसरे मराठी भाषी तक अवश्य पहुंचा होगा. आशुतोष इस फिल्म के माध्यम से दो संस्कृतियों का मिलन दर्शाने जा रहे हैं. हो सकता है उनकी बात से दो भाषाओं का मिलन हो जाए.


Click it and Unblock the Notifications