कान में ऐश के कपड़ों की चर्चा

By Staff

Ash in Cannes
'कान फिल्म महोत्सव' के दौरान बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने जो कपड़े पहने, उसे लेकर देश में कई बातें होती रहीं, लेकिन अन्य कलाकारों सहित ऐश्वर्या भी ऐसी बातों को बहुत ज्यादा तूल नहीं देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कान उनके लिए महज कपड़ों से जुड़ा मुद्दा नहीं है।

सन 2002 से लगातार कान में शिरकत कर रहीं ऐश्वर्या ने कहा, "मेरे कपड़ों को लेकर लोग पहले और अब क्या सोचते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए सिर्फ यह मायने रखता है कि कान में लोग मेरे साथ कैसे पेश आ रहे हैं!"

पहली बार फिल्म 'देवदास' के कारण कान पहुंचीं ऐश्वर्या की वहां से जुड़ी कई बेहतरीन यादें हैं। वह कहती हैं, "कान पहुंचकर ऐसी बातों पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया। इस बार भी वहां कुछ अलग नहीं था। हां, खास था तो सिर्फ इतना कि वहां पूरे दो दिन मैंने अपने (बच्चन) परिवार के साथ बिताए।"

वह आज भी नहीं भूलीं कि 'देवदास' के बाद दूसरे साल कान में उन्हें 'जूरी मेंबर' के रूप में शामिल किया गया। वहीं उन्हें लॉरियल का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।

ऐश्वर्या ने इस साल वहां 'ब्लाइंडनेस', 'इंडियाना जोन्स', 'कुंग फू पांडा' सहित 'विक्की क्रिसटिना बार्सीलोना' फिल्में देखीं।

हाल ही में लॉरियल के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ीं फ्रेंच अभिनेत्री रचिदा ब्रैकनी और अभिनेता जीन रेनो के साथ ऐश्वर्या ने काफी समय बिताया।

बहरहाल, ऐश्वर्या के प्रशंसकों को 6 जून को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'सरकार राज' का बेसब्री से इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X