हालीवुड से अभी भी जुड़ी है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या कहती हैं, "मैंने 'पिंक पैंथर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन 'सिंगुलैरिटी' बनाना अभी बाकी है। कान फिल्म महोत्सव के दौरान ही फिल्म से जुड़े लोगों ने पटकथा का अंतिम भाग मेरे पास भेज दिया था। उम्मीद है कि इसके लिए मैं अगले साल का समय दे पाऊंगी।"
वह कहती हैं, "कलाकार मेरील स्ट्रीप के साथ की गई एक फ्रेंच फिल्म अभी अंग्रेजी में पुनर्लेखन के लिए गई हुई है।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऐश्वर्या 2005 में 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस', 2007 में 'प्रोवोक्ड' और 2007 में 'लास्ट लेजियन' जैसी अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications