बच्चन परिवार पहुँचा ऐश्वर्या पाठशाला में
जैसा की सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर दौलतपुर गाँव में गर्ल्स इंटर कॉलेज की शुरुवात की हैं. इसी के भूमि पूजन के लिए पूरी बच्चन फेमिली दौलतपुर पहुँची.
लाल सुर्ख सारी में लिपटी ऐश्वर्या ने अपने ससुर और परिवार का धन्यवाद किया और भूमि पूजन की विधि सम्पन्न की. उसी दिन अमर सिंह का जन्मदिन भी था और इसीलिए बच्चन परिवार ने भूमिपूजन के लिए यही दिन चुना.
इस मौके पर अमिताभ ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने दो लड़कियों को गोद लिया है और उनकी पढ़ाई लिखाई की पूरी ज़िम्मेदारी अब उन्हीं की है. इनका नाम अंजलि और रिमझिम है. इन्हें इसी कॉलेज में मुफ्त प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा अमिताभ ने इनके लिए 10 लाख रुपये भी दिए हैं.
इसका नाम 'श्रीमती ऐश्वर्या बच्चन कन्या महाविद्यालय' रखा गया है. इस समारोह में देश के नामचीन लोग शरीक हुए.


Click it and Unblock the Notifications