ऐश्वर्या ने 'रोबोट' के लिए दी रजामंदी

इंडस्ट्री से प्राप्त ख़बरों के अनुसार ऐश ने रोबोट के लिए हाँ तो कर दी है लेकिन उनकी भी एक शर्त है. चूँकि वो लीड रोल करके 2 साल इस फ़िल्म को नहीं दे सकती सो वो अब रोबोट की माँ का किरदार निभाने वाली हैं जो अपने ही बच्चे को मार देना चाहती है.
इसमें रजनीकांत रोबोट के पिता हैं और वो ऐश्वर्या से अपने बेटे को बचाते हैं. इस फ़िल्म में ऐश्वर्या को स्टंट सीन भी करने होंगे जिसके लिए उन्होंने अपना 6 किलो वज़न भी घटा लिया है.


Click it and Unblock the Notifications