शादी एक खूबसूरत अनुभव है: ऐश्वर्या

मियामी से फोन पर उन्होंने बताया, "शादी के बाद जब मैं सेट पर वापस गई तो वहां मुझे कुछ भी बदला हुआ नहीं लगा। हर कोई मुझसे यही जानना चाहता है कि शादी के बाद जिंदगी किस तरह बदल जाती है। कुछ भी नहीं बदलता। जिंदगी उसी तरह चलती रहती है।"
उन्होंने बताया, "मैंने ऐसी शादी की कल्पना भी नहीं की थी। इससे ज्यादा तो मैं सोच भी नहीं सकती थी।"
वह मानने से इंकार करती हैं कि 'जोधा अकबर' और हालीवुड की 'पिंक पांथेर' के बाद फिल्मों को लेकर वह बहुत चूजी हो गई हैं।
वह कहती हैं, "देवदास' के बाद से ही मैंने सोच समझकर फिल्में चुनना शुरू कर दिया था। ज्यादातर मेरा चुनाव समय को लेकर होता था जो आज भी होता है।"
वह बताती हैं, "इन दिनों मैं कुछ खास फिल्में ही कर रही हूं। वैसे भी एक साल में तीन से ज्यादा फिल्में मैंने कभी नहीं की हैं। अब देखें, भविष्य में क्या होता है। समय की कमी के कारण मुझे कितनी ही फिल्में छोड़नी पड़ी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications