..................... I wanted to be an actor: Arya Babbar | अभिनेता बनना चाहता था: आर्य बब्बर - Hindi Filmibeat

अभिनेता बनना चाहता था: आर्य बब्बर

By Staff

Arya Babbar
जमीं से जुड़े युवा अभिनेता आर्य बब्बर का कहना है कि वह शुरू से ही अभिनेता बनना चाहते थे।
आर्य ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मैंने अभिनेता बनने के अलावा और कुछ भी नहीं सोचा था। मैं हमेशा से ही कैमरों का सामना करना चाहता था हालांकि मेरे पिता कहते हैं कि मैं एक अच्छा राजनीतिज्ञ बन सकता हूं।"

फिल्म 'अब के बरस' से अपना करियर शुरू करने वाले आर्य ने कहा, "पिछले पांच सालों में मैंने दो हिन्दी फिल्में और ढेरों थियेटर में काम किया।"

उन्होंने कहा कि अगर अच्छी पटकथा हो तो वह पंजाबी सिनेमा में भी काम करने के इच्छुक हैं क्योंकि पंजाबी होने के कारण वह उनके दिल के बहुत करीब है।

गौरतलब है कि इस वर्ष आर्य की तीन फिल्में 'द पार्टिशन', कबीर कौशिक की 'चेहरा' और 'टियून फॉर हर' आने वाली हैं।

पढ़ने के शौकीन आर्य ने भविष्य में राजनीति में जाने से सख्त इंकार किया। उनका कहना है कि राजनीति इंसान को परिवार से दूर कर देता है और वह भी अपने पिता को बहुत मिस करते हैं।

गौरतलब है कि आर्य प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिज्ञ राज बब्बर और थियेटर कलाकार नादिरा बब्बर के पुत्र हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X