...और अरशद को नहीं मिला पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार 'लगे रहो मुन्नाभाई' में महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप प्रभावलकर को दिया गया।
अरशद ने बताया, " टेलीविजन पर मेरा नाम बार-बार दिखाए जाने पर मेरे परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा कि मुझे 'लगे रहो मुन्ना भाई' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "इसके बाद तो मुझे दिन भर बधाई संदेश मिलते रहे, लेकिन शाम को पता चला कि यह पुरस्कार तो गांधी जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप को दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications