मलाइका को बदला अरहान ने

शाहरुख खान के साथ 'चल छैंया छैंया..' गाने पर आकर्षक नृत्य के बाद से सुर्खियों में आईं मलाइका कहती हैं, "किसी भी मां की खुशी की सबसे बड़ी वजह उसका बच्चा होता है और वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी होता है। अरहान भी मेरी कमजोरी है।"
पिछले हफ्ते एक स्टोर के लांच के लिए दिल्ली पहुंचीं मलाइका और अभिनेता अरबाज खान ने 10 साल पहले शादी की थी। वे मानती हैं कि उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था, लेकिन अरहान ने उन्हें काफी हद तक बदल दिया है।
अर्जुन रामपाल और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'इएमआई' में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर मलाइका काफी खुश हैं।
मलाइका ने कहा, "फिल्म आसान मासिक किश्त (इएमआई) विषय को लेकर बनाई गई है जिसमें दिखाया गया है कि जो लोग इसके चंगुल में फंस जाते हैं, फिर कभी नहीं निकल पाते। इस फिल्म में मैं अर्जुन की प्रेमिका बनी हूं।"
गायिका शुभा मुद्गल के एलबम 'ढोलना' के एक गाने में पति अरबाज खान के साथ परदे पर दिखीं मलाइका कहती हैं, "अरबाज के साथ मैं इंद्रजीत लंकेश की फिल्म 'शादी के आफ्टर इफेक्ट्स' के एक गीत में नजर आऊंगी।"
एमटीवी की प्रसिद्ध रेडियो जॉकी रहीं मलाइका टेलीविजन के रियलिटी शो 'नच बलिए' में जज और 'धूम मचा दे' में होस्ट की भूमिका निभा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications