शाहरुख की जोड़ीदार बनेंगी अनुष्का शर्मा

यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष यश चोपड़ा ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख के साथ जोड़ी बंगलौर की 19 वर्षीय अनुष्का बनाएंगी।
यश चोपड़ा ने बताया, "पंजाब के छोटे शहरों में हम इसके लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। ऐसे में हमें अनुष्का मिली। उसका आत्मविश्वास देखकर हमें लगा यही वह है जिसकी हमें तलाश थी।"
उन्होंने कहा, "उसके पास अभिनय का अनुभव नहीं है, लेकिन हमें यकीन है कि वह शाहरुख के अपोजिट अच्छा अभिनय कर लेगी।"
सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले आदित्य की दूसरी फिल्म 'मोहब्बतें' थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications