अनुपम खेर, सिकंदर के सौतेले पिता

सिकंदर ने कहा, "मेरे पिता, गौतम बेरी, अमित अंकल (अमिताभ बच्चन) और बंटी अंकल (अजिताभ बच्चन) एबीसीएल में व्यावसायिक साझेदार (बिजनेस पार्टनर) थे। तभी से हमारा परिवार हमेशा साथ रहता है।"
यही कारण है कि पिछले हफ्ते पूरा बच्चन परिवार सिकंदर खेर की पहली फिल्म 'वुडस्टॉक विला' के प्रीमियर पर मौजूद था।
वह कहते हैं, "मेरा बचपन बच्चन परिवार के साथ ही बीता है। मैं उन सभी के काफी करीब रहा हूं।"
किरण ने जब गौतम को तलाक दिया, तब भी बच्चन ने सिकंदर और उसकी मां का साथ देना नहीं छोड़ा। हालांकि सिकंदर अपने वास्तविक पिता के साथ आज भी संपर्क में हैं।
वह कहते हैं, "मेरे लिए गौतम पापा और अनुपम खेर दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।"
सिकंदर की पहली फिल्म के प्रीमियर पर उसके पिता गौतम ने पहुंचकर उसे भी चौंका दिया था।
सिकंदर कहते हैं, "वह चुपचाप पूरी फिल्म देखकर चले गए। बाद में उन्होंने मुझे एसएमएस भेजकर कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है। उसके बाद से मैं खुद को 10 फीट लंबा महसूस कर रहा हूं।"
वह कहते हैं, "इन दिनों वह मुझे गोल्फ खेलना सिखा रहे हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मां के अलावा मुझे दो पिताओं और बच्चन परिवार का भी मार्गदर्शन मिलता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications