..................... Anupam wants to give something to Society | समाज को कुछ देना चाहते हैं अनुपम - Hindi Filmibeat

समाज को कुछ देना चाहते हैं अनुपम

By Staff

Anupam Kher
बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता अनुपम खेर एक अनाथालय शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब समाज को कुछ देना चाहते हैं।

अनुपम ने कहा, "मैं जिंदगी के उस मोड़ पर पहुंच चुका हूं जहां रुक कर मैं यह सोच सकता हूं कि मैंने क्या पाया और क्या खोया। दरअसल, मैं खुद को एक सामाजिक व्यक्ति मानता हूं।"

अनुपम जल्द ही 'अनुपम खेर फाउंडेशन' के तहत एक अनाथलय की स्थापना करेंगे। इसके अलावा वह भारत और विदेशों में अभिनय संस्थान भी खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अनाथालय अगले साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। शुरुआत में यहां 50-60 बच्चे रहेंगे। अनुपम ने इसके लिए 'लीड इंडिया' अभियान में हिस्सा लेने वाले उज्जवल बनर्जी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत मुंबई से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X