क्रिकेट व बालीवुड की जुगलबंदी: अनुपम

इन दिनों दिल्ली में फिल्म 'जिंदाबाद' की शूटिंग कर रहे अनुपम ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "क्रिकेट एक मनोरंजक खेल है लेकिन अब यह पूर्ण मनोरंजन हो गया है। क्रिकेट का जादू प्रशंसकों पर ऐसा छाया हुआ है कि वे पांच दिवसीय मैच के भी दीवाने हैं और 50 ओवर से लेकर अब 20 ओवर में भी पूरा मनोरंजन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने भी अपने आप को समय के साथ ढाल लिया है। आज की इस भागती दुनिया में जहां क्रिकेट प्रेमियों के पास पांच दिन का समय नहीं है क्रिकेट ने खुद में बदलाव लाया है।
क्रिकेट के आकर्षण से बालीवुड भी अछूता नहीं है। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान आईपीएल में दर्शकों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं।
दो सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों विभिन्न स्थानों पर अपना अभिनय प्रशिक्षण संस्थान खोलने में व्यस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications