..................... Anupam Kher becomes Dada | अनुपम खेर बने दादा - Hindi Filmibeat

अनुपम खेर बने दादा

By Staff

बालीवुड में अनुपम खेर की अभिनय क्षमता के सभी कायल हैं. उन्होंने कई फिल्मों मे यादगार भूमिकायें हैं. वे अब हवाई दादा नाम की फिल्म में दादा बनकर आ रहे हैं. यह फिल्म एक दादा पोते के रिश्ते पर आधारित है.

फिल्म में तनुजा उनकी पत्नी की भूमिका कर रही हैं. तनुजा ने काफी समय बाद फिल्मों में वापसी की है. अनुपम तनुजा के साथ काम करके बहुत खुश हैं. अनुपम खेर ने कहा कि तनुजा हमेशा उनकी मनपसंदीदा रही हैं और वे बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं. वे बिल्कुल स्वाभाविक अभिनय करती हैं.

अनुपम खेर की पिछले साल दस कहानियां, लागा चुनरी में दाग, अपना आसमान, विक्टोरिया न. 203 और धोका जैसी फिल्में आई हैं.

हवाई दादा का निर्देशन अजय कार्तिक कर रहे हैं जो कि नये हैं लेकिन अनुपम नये निर्देशकों के साथ भी उत्साहपूर्वक काम करते हैं. वे विक्रम राजदान की फिल्म भट्टी की छुट्टी भी कर रहे हैं, इसमें वे अमिताभ बच्चन के प्रशंसक बने हैं. ज्ञात हो कि अनुपम ने इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X