..................... Anupam Kher in comedy film | अनुपम खेर ने की कॉमेडी फिल्म - Hindi Filmibeat

अनुपम खेर ने की कॉमेडी फिल्म

By Staff

Anupam Kher
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के करीबी दोस्त अनुपम खेर और करण राजदान लंबे समय बाद फिल्म 'मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी' में एक बार फिर साथ दिखेंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन में हुई है।
खेर ने शुक्रवार को अपने एक्टिंग स्कूल के बच्चों के सामने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि 'पिंक पैंथर' और 'जेम्स बांड' सीरिज की राह पर चलते हुए भट्टी की सीरिज भी तैयार की जाएगी। वे फिल्म के सीक्वल की योजना बना भी रहे हैं।

कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर भट्टी..' की कहानी एक अनाड़ी बैंकर मिस्टर भट्टी के इर्द गिर्द घूमती है। वह टहलते समय वित्तीय मामलों से ज्यादा विश्व शांति से जुड़े मामलों में दिलचस्पी लेता है। साथ ही रात को सोते समय उसे अमिताभ बच्चन के सपने आते हैं।

भट्टी की सनक बैंक के महाप्रबंधक की नसों में घुस जाती हैं फिर भट्टी इससे बचने के उपाय ढूंढ़ने लगते हैं।

छुट्टी के दौरान भट्टी उन्मत्त होकर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश के पीछे पड़ जाते हैं। उनके मुताबिक बुश विश्व में आतंकवाद फैलाने का दोषी है।

फिल्म में खेर भट्टी की भूमिका में हैं। राजदान ने कॉमेडी लिखने व निर्देशन का काम किया है।

अनुपम ने बताया, "जल्दी ही हम इसका सीक्वल भी बनाएंगे जिसका नाम होगा 'मि. भट्टी इन चाइना'।"

फिल्म में शक्ति कपूर और पाकिस्तानी कलाकार आबिद अली भी हैं जिन्होंने स्कॉटलैंड के पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X