अनुपम का एक्टिंग स्कूल अब लंदन में भी
लंदन में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है. अगर आप एक्टिंग सीखना चाहते हैंतो अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल अब लंदन में भी खुलने वाला है.
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर लंदन और डरबन में अपने एक्टिंग स्कूल की शाखा खोलने की तैयारी में हैं. इस साल जून में लंदन में उनका अभिनय स्कूल शुरू हो जाएगा, जबकि डरबन की शाखा अगस्त में शुरु होगी.
अनुपम खेर वर्ष 2009 में अमेरिका में भी एक्टिंग स्कूल की शाखा खोलने की योजना बना रहे हैं. आज की चर्चित अभिनैत्री दीपिका पादुकोण ने अनुपम खेर के अभिनय स्कूल से ही अभिनय की बारीकियाँ सीखी थी.


Click it and Unblock the Notifications