अनीक और संचिता गंभीर रूप से घायल
सा रे गा म पा के विजेता अनीक धर और संचिता का एक्सीडेंट हो गया है. दोनों ही गुवाहाटी से एक शो के बाद वापस लौट रहे थे की अचानक उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई.
कार में संचिता, संचिता के पिता, अनीक और दो और सहयोगी बैठे हुए थे. ड्राईवर की लापरवाही से उनका एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई. अनीक और संचिता के पिता को सर में बहुत चोटें आयीं हैं. वहीं संचिता को चेहरे और सर में चोटें आयी हैं.
वे तीनो गुवाहाटी के अस्पताल में भरती हैं को जल्द ही उन्हें कोलकाता में शिफ्ट कर दिया जाएगा. दोनों के ही परिवार के लोग चिंता में हैं और अपने बच्चों को देखने के लिए बेताब हैं.
उनके अस्पताल का सारा खर्च जी टीवी उठा रहा है क्यूंकि ये जी का ही कार्यक्रम था और कोलकाता में भी उनके इलाज को जी ही वहन करेगा.


Click it and Unblock the Notifications