अमृता 80 के दशक की ड्रेस में

फिल्म में अमृता को सन 80 के दशक के पश्चिमी परिधान के साथ सजाया संवारा गया है जो कि बेहद अद्भुत लगेंगे. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस नए लुक पर काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म के दो गीत के लिए अमृता के लिए आकर्षक परिधान तैयार किए हैं.
मनीष ने कहा कि अमृता वाकई बेहद सुंदर और अच्छी लडकी है. वे दोनो हमेशा एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे लेकिन अब जाकर काम करने का मौका मिला है. अमृता भी अपने इस नये रुप से बेहद खुश नजर आ रही है.
फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा कर रहे हैं और इसमें अक्षय खन्ना और अरशद वारसी की मुख्य भूमिका है.


Click it and Unblock the Notifications