अमिताभ को देखने उमड़ी भीड़, बरसी लाठियां

फिल्म 'सरकार राज' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के इंदौर आने की खबर जैसे ही फैली हर कोई ट्रेगर आयरलैन्ड के पीवीआर सिनेमाघर की ओर दौड़ पड़ा। दोपहर चार बजे के बाद उन सड़कों के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए।
अमिताभ बच्चन को इसी रास्ते से गुजरना था। वे रात की नियमित हवाई उड़ान से इंदौर पहुंचे लेकिन उनको देखने के लिए खड़ी भीड़ कई स्थानों पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications