अमिताभ हुए अपने ब्लॉग से दूर

By Staff

Amitabh Bachchan
'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (आइफा) पुरस्कार समारोह के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड की पहचान बन चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन बैंकाक में आयोजित आइफा समारोह के दौरान व्यस्तता के कारण अपने ब्लॉग से दूर रहे।

ब्लॉग से लगातार जुड़े़ रहने वाले अमिताभ इस बीच सिर्फ शुक्रवार को ही इसके लिए समय निकाल पाए, वह भी बहुत ही कम।

छह जून को अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा, "आज मैं यहां सुबह 6 बजे पहुंचा। यहां से सीधे मैं प्रेस और आइफा व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में पहुंचा। इस समारोह में भारत और थाइलैंड के कारपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।"

बच्चन ने बहुत ही कम शब्दों में बैंकाक में बिताए पहले दिन से जुड़ी बातें खत्म कर दीं। उन्होंने लिखा कि वे लोगों और मीडिया से घिरे हैं। साथ ही उन्हें कई और काम भी निपटाने हैं।

उन्होंने लिखा, "विस्तार से सबकुछ लिखने में मुझे थोड़ा वक्त लग जाएगा। कृपया इसमें मेरा साथ दें।"

उल्लेखनीय है कि इस साल का आइफा समारोह रविवार को पुरस्कार वितरण के बाद समाप्त हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X