..................... Big B has responded Shatrughna Sinha | अमिताभ ने शत्रुघ्न को दिया करारा जवाब - Hindi Filmibeat

अमिताभ ने शत्रुघ्न को दिया करारा जवाब

By Staff

Amitabh Bachchan
बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग में शत्रुघ्न सिन्हा की उस टिप्पणी का करारा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आइफा अवार्ड्स के नामांकन की सूची पहले से तय रहती है।
अमिताभ ने अपने ब्लाग में लिखा, "प्रिंट मीडिया के एक वर्ग ने मेरे दोस्त और साथी कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा के हवाले से कहा कि आइफा अवार्ड के नामांकन की सूची में उन्हीं का नाम है जो या तो किसी के बेटे हैं, बहू या पत्नी। मीडिया ने भी इसकी व्याख्या मेरे परिवार के रूप में कर दी।"

अमिताभ ने अपने ब्लाग में लिखा है कि यह सब बातें उसी तरह की हैं जैसे कुछ साल पहले रवीना टंडन को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का राष्ट्रीय पुरस्कार देने के मामले में उठा था।

उस समय की जूरी में रवीना के मामा मैकमोहन शामिल थे और तब आरोप लगे थे कि रवीना की मां ने अपनी खास सहेली शत्रुघ्न की पत्नी पूनम से कहकर अपने भाई को ज्यूरी में शामिल करवाया था।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न उस समय केंद्र सरकार में मंत्री थे।

अमिताभ ने ब्लाग में कहा कि अगर यह सारी बातें सच हैं तो वह भी शत्रुघ्न के वक्तव्य को महत्व देने के लिए तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X