'अलादीन' के सेट पर चोटिल हुए अमिताभ

पहले तो 65 वर्षीय कलाकार ने इसे मुद्दा नहीं बनने दिया। लेकिन जल्दी ही उन्होंने मान लिया कि वह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
सोमवार को चोटिल हुए अमिताभ ने बताया, "'अलादीन' के एक्शन दृश्य करते हुए मुझे चोट लग गई थी। एमआरआई जांच के लिए मैं अस्पताल गया। जांच के बाद फौरन मैं सेट पर वापिस आ गया। दवाईयां लेने के बाद मुझे लगा कि मैं फिर से काम शुरू कर सकता हूं।"
घोष ने बताया, "मेरी उम्र अमित जी से आधी है और मुझमें काम करने की ऊर्जा और दृढ़ता भी उनसे आधी है। इससे पहले उन्हें कलाई में चोट लगी थी। अधिक उम्र हो जाने के कारण उनके साथ ऐसा हो रहा है।"
वह कहते हैं, "'जंजीर' और 'दीवार' जैसी उनकी जिन फिल्मों को देखकर हम बड़े हुए हैं, आज भी हम उन्हें वैसे ही देखना चाहते हैं। यह आसान नहीं है। यह मेरा सपना था इसलिए इसे पूरा करने कोशिश कर रहा हूं।"
उन्होंने बताया, "हर एक्शन दृश्य से पहले मैं अमित जी को सावधान करता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरा स्वार्थ उनके नुकसान का कारण बने। मैं उनके साथ कम से कम 20 फिल्में और करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications