'मुझसे पूछो, मैं बताऊंगा': अमिताभ

एक प्रेस कांफ्रेंस में अमिताभ ने कहा, "इस ब्लॉग के जरिए मैं अपनी भावनाओं, विचारों और बात लोगों तक आसानी से पहुंचा दूंगा और लोगों को मुझसे जो भी कहना हो वह भी मुझ तक पहुंच जाएगा।"
बिग बी से बातचीत करने के लिए 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअदा डॉट कॉम' पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
उन्हें यकीन है कि इस माध्यम से वह लोगों से सीधे तौर पर जुड़े रहेंगे।
अमिताभ कहते हैं, "दर्शकों के बीच यह मेरी सच्चाइ को पहुंचाने का माध्यम होगी जो साधारणत: मीडियाकर्मियों द्वारा वहां तक पहुंच पाती है। अब मैं बिना काट- छांट अपने चाहने वालों से सीधे संपर्क में रह सकूंगा।"
उन्होंने बताया, "यह एकमात्र ऐसा माध्यम होगा जिसके जरिए लोग मुझसे संपर्क साध पाएंगे। इससे मेरे बारे में कोई भी अफवाह नहीं उड़ाई जा सकेगी।"
इस ब्लॉग से जुड़े रिलायंस इंटरटेनमेंट के अध्यक्ष राजेश साहनी ने कहा, "हमें खुशी है कि लोगों से जुड़ने के लिए अमिताभ ने हमारी साइट को चुना।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications