अमर सिंह के बंगले का नाम 'ऐश्वर्या'
हाल ही में समाजवादी पार्टी के अमर सिंह ने लखनऊ में एक बंगला बनवाया है और उसका नाम 'ऐश्वर्या' रखा है. जब सारा बच्चन परिवार ऐश्वर्या के नाम पर बनने वाले कॉलेज के भूमि पूजन में गया हुआ था तभी अमर सिंह उन्हें अपने नए बंगले में लेकर गए जहाँ उन्होंने रात गुजारी.
बंगले का नाम 'ऐश्वर्या' के नाम पर रखे जाने पर अमर सिंह का कहना है कि अभिषेक उनके बेटे जैसा है और ऐश्वर्या बहु की तरह है. हो सकता है कि ये बंगला मैं ऐश्वर्या को तोहफे में दे दूँ. वैसे ऐश्वर्या का मतलब लक्ष्मी भी होता है और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है कि मैंने ऐश्वर्या के नाम पर बंगले का नाम रखा है.
वाह अमर सिंह जी आपका दिल तो वाकई में बड़ा है. हमारी समझ में एक बात नहीं आ रही है कि क्यों सब के सब ऐश को मक्खन लगाने पर तुले हुए हैं ??


Click it and Unblock the Notifications