अमन वर्मा का स्टिंग आपरेशन
अष्टविनायक की फिल्म सुपरस्टार में अमन वर्मा इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बने हैं जो कि छुपे कैमरे से स्टिंग आपरेशन करते हैं और फिल्म के हीरो कुणाल खेमू और हीरोइन औशिमा के साथ स्टिंग आपरेशन करते हैं.
मजे की बात यह है कि भले ही इस फिल्म में अमन वर्मा स्टिंग आपरेशन कर रहे हों लेकिन वे सन 2005 में स्वयं एक चैनल के स्टिंग आपरेशन का शिकार बन चुके हैं जिसमें वे एक लडकी को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ सैक्स करने की फरमाईश करते हैं. इस कांड में शक्ति कपूर भी चपेट में आये थे.
इस घटना से अमन वर्मा की साख को काफी धक्का लगा था और लोगो को यकीन ही नही हो रहा था कि इतनी भोली भाली शक्ल का अभिनेता इस कदर गिरी हुई हरकत भी कर सकता है. लेकिन बात थोडी पुरानी पड चुकी है और गडे मुरदे उख़ादने से कोई फायदा नही है. फिलहाल तो यह देखेंगे कि सुपरस्टार में अमन वर्मा स्टिंग आपरेशन करके आखिर क्या कमाल दिखाते हैं..!


Click it and Unblock the Notifications