..................... Aman in 'Bus ek Second Pocketmaar | 'बस एक सेकेंड' , 'पॉकेटमार' में दिखेंगे अमन - Hindi Filmibeat

'बस एक सेकेंड' , 'पॉकेटमार' में दिखेंगे अमन

By Staff

Aman Verma
धारावाहिक 'शांति' से चर्चा में आए अभिनेता अमन वर्मा जल्दी ही पार्थो घोष की फिल्म 'बस एक सेकेंड' और बी. आर. चोपड़ा की 'पॉकेटमार' के अलावा पंजाबी निर्माता निर्देशक दर्शन की एक फिल्म में भी नजर आएंगे।
अमन ने बातचीत में बताया, "पॉकेटमार' में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इसमें वह अमिताभ बच्चन और शाहिद कपूर के साथ हैं।"

एक जैसे किरदार निभाना अमन को बोर कर देता है। टेलीविजन और फिल्मों में हर बार वह अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। साधारण इंसान के बजाए गांव के किसान, पागल, विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे किरदार निभाना चाहते हैं।

वह कहते हैं, "मैं 'मदर इंडिया', 'गंगा जमुना', 'त्रिशूल', 'जमीर', 'दीवार' जैसी फिल्मों में काम करना चाहता हूं। 'बागबान' और धारावाहिक 'विरासत' के अपने किरदार से मैं संतुष्ट हूं।"

धारावाहिक 'समंदर' और 'बचपन सा मेला दीवारें' से कैरियर की शुरुआत करने वाले कलाकार अमन वर्मा 'कुमकुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तीन बहूरानियां' में भी काम कर चुके हैं। इन दिनों वह सोनी टीवी के धारावाहिक 'सुजाता' की मुख्य किरदार इंद्राणी हल्दर के पति की भूमिका निभा रहे हैं।"

फिल्मों और टेलीविजन दोनों में व्यस्त अमन टीवी की तुलना दैनिक अखबार से करते हैं जिसे लोग पढ़कर फेंक देते हैं। वहीं फिल्म को वह उपन्यास की तरह मानते हैं जिसे बार-बार पढ़ने के लिए संजोकर रखा जाता है।

सन 1996 में मुंबई में किस्मत आजमाने पहुंचे अमन बताते हैं कि जब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं तब टीवी ने उन्हें नाम, दौलत, शोहरत और फिल्मों तक पहुंचने का रास्ता दिखाया। ऐसे में छोटे पर्दे को छोड़ने की बात वह सोच भी नहीं सकते। वह दोनों जगह काम करना चाहते हैं।

'सुपरस्टार', 'बाबुल', 'दोस्ती', 'होम डिलीवरी', 'बागबान', 'अंदाज', 'जानी दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी कितनी ही फिल्मों में अभिनय कर चुके अमन बताते हैं, "पिता आर्मी में थे। उन दिनों मैं पायलट बनना चाहता था लेकिन पैसा नहीं था। फिर, कॉमर्शियल पायलट बनना चाहा लेकिन उसके लिए पापा के पास पैसे नहीं थे। फिर, मैंने तय किया कि मैं ऐसे क्षेत्र में जाऊंगा जहां पैसा हो।"

'इंडियन आइडल', 'जी सिनेस्टार्स की खोज', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' सहित कई शोज में एंकरिंग कर चुके अमन को जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X